जीवन शैली

दूर करें अकेलापन, जीवन बनाएं खुशहाल

अकेलेपन से व्यक्ति के जीवन में अनेक समस्याएं पैदा हो जाती हैं। अकेला व्यक्ति अनिद्रा का शिकार हो सकता है। उसकी सोच निराशा व नकारात्मकता से भरकर डिप्रेशन भी कर सकती है। ऐसी परिस्थिति में शारीरिक हारमोंस में गड़बड़ आने लगती है। व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर, चिड़चिड़ा और गुस्सैल स्वभाव का भी बन जाता है। इन सब से बचने के लिए यह आसान उपाय अपनाकर हम जीवन को खुशहाल बना सकते हैं-

1. भरपूर नींद लें-

अकेला व्यक्ति यदि परेशान हो तो उसे नींद नहीं आती है। उसका मानसिक संतुलन भी बिगड़ जाता है। वह बार-बार कुछ ना कुछ अनाप-शनाप सोचता ही रहता है। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोज रात को 7-8 घंटे सोना बहुत जरूरी है।

2. पौष्टिक आहार और भरपूर पानी का सेवन-

हमेशा स्वस्थ और सक्रिय बने रहने के लिए पौष्टिक आहार और रोज भरपूर पानी पीना बहुत आवश्यक है। जिससे शरीर बीमारियों से भी बचता है और पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा भी बनी रहती है।

3. सकारात्मक माहौल और अच्छे दोस्त-

कभी-कभी अपनों का साथ छोड़ जाने, दोस्तों से मनमुटाव हो जाने, परिवार में किसी से मतभेद हो जाने आदि कारणों से भी व्यक्ति अकेलापन का शिकार हो जाता है। ऐसी स्थिति में डिप्रेशन और तनाव से बचने के लिए नए और अच्छे दोस्त बनाएं और आसपास सकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास करें।

4. एक्सरसाइज और वॉकिंग-

सुबह-शाम थोड़ी देर टहलना और नियमित एक्सरसाइज से शरीर की कार्यप्रणाली अच्छी बनी रहती है। घर से बाहर टहलने के दौरान आसपास के लोगों से मिलने-जुलने व बातचीत का मौका मिलता है। जिससे मन हल्का हो जाता है और अकेलापन भी दूर होता है।

5. काम में व्यस्तता-

यदि आप अकेले हैं तो भी अपने काम में अच्छे से मन लगाकर उसमें व्यस्त रहें। नौकरी या व्यापार जो भी आप करते हैं उसी में ध्यान लगाकर खुद को अधिक से अधिक बिजी रखें। आप अकेलेपन से दूर रहेंगे और मस्तिष्क शांत व स्वस्थ बना रहेगा।

6. संगीत व मनोरंजन-

अगर आप अकेले हैं तो मनपसंद संगीत सुनें या मनोरंजन के अन्य साधन आजमाएं। आपका ध्यान परेशानी से हटेगा और जीवन खुशहाल होकर डिप्रेशन से दूर हटेगा।

Related posts

पीठ दर्द से बचने और बेहतर नींद के लिए – बेस्ट गद्दे कैसे चुने

admin

ज्यादा शराब पीना क्यों है सेहत के लिए खतरनाक, जानिए 5 बड़े कारण…

admin

सेकेंड हैंड स्मोकिंग क्या है – ये हृदय रोग का कारण कैसे बनता है

admin

Leave a Comment