Categories: योग

स्वस्थ जीवन के लिए योग के लाभ

योग हमारे स्वास्थ्य के लिए भौतिक, मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक, आध्यात्मिक और आत्मिक रूप से सहायता करता है। योग का अर्थ है जोड़ना या बांधना। व्यावहारिक रूप से योग, शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। योग में आसन प्राणायाम और व्यायाम के द्वारा व्यक्ति का संपूर्ण विकास सुनिश्चित होता है।

योग स्वास्थ्य रोग डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, गठिया पेट की समस्याओं व अन्य बीमारियों से काफी हद तक लाभदायक सिद्ध होता है। आधुनिक विज्ञान और चिकित्सा पद्धति भी योग के सकारात्मक परिणामों को तथ्यात्मक रूप से स्वीकार करते हैं। योग वर्तमान के तनावपूर्ण समाज में स्वस्थ जीवन बनाए रखने का प्रमुख साधन है। योग हमारे जीवन के कई अवगुणों को भी दूर कर पोजिटिव एनर्जी और इम्यूनिटी पावर प्रदान करता है। योग को अवश्य अपनाएं और अपनी सेहत में सुधार लाएं।

सुबह सूर्योदय के समय के आसपास या शाम को सूर्यास्त के समय के आसपास खुले वातावरण में योग करना उत्तम एवं लाभदायक रहता है। योगासन हमेशा मन को शांत व एकाग्र चित्त रखकर ही करने चाहिए। शुरुआत में आसान योगाभ्यास ही करना चाहिए। अपने शरीर के साथ ज्यादा जबरदस्ती या जल्दबाजी करना ठीक नहीं। अपने आप में और योग में विश्वास रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ ही योगाभ्यास लाभदायक सिद्ध होता है। शरीर को व्यायाम और पौष्टिक आहार के साथ विश्राम की भी आवश्यकता होती है, इसलिए समय से सोए और पूरी नींद लें।

कुछ प्रमुख योगासन- सूर्य नमस्कार, पद्मासन, ताड़ासन, धनुरासन, गरुड़ासन, मंडूकासन, शवासन, उत्कटासन, मयूरासन, वज्रासन, नौकासन, वृक्षासन, शीर्षासन, योगनिद्रासन।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

गर्दन पर या कानों के पीछे गांठ बनने के कारण – समस्या और समाधान

गांठ एक त्वचा पे उभरी गोलाकार आकृति होती है। जो शरीर पर कहीं भी दिखाई…

9 months ago

जानिए बीयर आपकी त्वचा और बालो के लिए कैसे लाभदायक है

बियर उन लोगों के लिए भी एक अच्छी खबर है जो इसका स्वाद ज्यादा पसंद…

2 years ago

आंवला – बालों के समस्याओं लिए है रामबाण

वास्तव में, खूबसूरत बालों का राज आपकी अपनी रसोई में है। यहां जिस जादुई सामग्री…

2 years ago

जीरा पानी पीने के चमत्कारी फायदे

जीरा, लगभग हर भारतीय के खाना पकाने के बर्तन में गर्म तेल में डाला जाता…

2 years ago

ईयरवैक्स क्या है – इससे राहत पाने के लिए क्या करें और क्या न करें

आपके कानों में भीड़ लग रही है? क्या इसके साथ खुजली और दर्द भी होता…

2 years ago

ठंडा पानी या गर्म पानी – कौन-सा आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है

स्वस्थ रहने के लिए दिन भर में पर्याप्त पानी पीना एक आवश्यक कारक है। लेकिन,…

2 years ago