योग

हाईट बढ़ाने के लिए करें ताड़ासन, जरूर होगा फायदा

अच्छी पर्सनेलिटी के लिए अच्छी हाइट भी बहुत मायने रखती है। लेकिन, हर किसी की लंबाई उसके प्राकृतिक संरचना व आनुवंशिक गुणों पर भी निर्भर करती है। कुछ लोग लंबे होते हैं तो कुछ की हाइट नॉर्मल होती है। जबकि कुछ लोगों की हाइट नॉर्मल या एवरेज से भी कम होती है। जिस कारण अच्छी लंबाई वाले लोगों के सामने छोटे कद के लोग कभी कभी हीनभावना या शर्मिंदगी भी महसूस करते हैं। कम लंबाई की वजह से कुछ लोगों का आत्मविश्वास भी कम हो जाता है।

हाइट कम होना कोई बीमारी नहीं है। लंबा या छोटा होना अनुवांशिक परिस्थितियों से भी होता है। ज्यादातर लंबे माता-पिता के बच्चे भी लंबे ही होते हैं। लेकिन, जो लोग कम हाइट के होते हैं वह बचपन और किशोरावस्था में कुछ शारीरिक व्यायाम कर लंबाई बढ़ाने का प्रयत्न कर सकते हैं। हालांकि, शरीर का विकास एक खास उम्र तक ही होता है। किशोरावस्था और युवावस्था के समय ही उसके लिए उपयुक्त रहता है। लेकिन फिर भी अच्छी डाइट और एक्सरसाइज से लंबाई बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए ताड़ासन बहुत बेहतर व्यायाम है।

ताड़ासन-

किशोरावस्था में ताड़ासन का प्रतिदिन अभ्यास करने से शरीर की लंबाई बढ़ाई जा सकती है। शारीरिक विकास के दौरान ही ताड़ासन का प्रयोग करके निश्चित लाभ प्राप्त हो सकता है। ताड़ासन करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। दोनों पैरों को आपस में मिलाकर दोनों हथेलियों को अपनी बगल में रखें। शरीर को स्थिर रखते हुए अब दोनों पैरों पर अपने शरीर का वजन रखें। दोनों हथेलियों की उंगलियों को मिलाकर सिर के ऊपर आकाश की ओर ले जाएं। हथेलियां सीधी रखकर सांस भरते हुए अपने हाथों को ऊपर की ओर खींचेगे, जिससे कंधों और छाती में भी खिंचाव महसूस होगा। साथ ही पैरों की एड़ियों को भी धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। कुछ देर पैरों की उंगलियों पर ही शरीर का संतुलन बनाए रखें। कुछ देर रुकने के बाद धीरे-धीरे सांस को छोड़ते हुए हाथों को वापस फिर से नीचे बगल में ले आए। एड़ियां वापस जमीन पर लगा ले। इस आसन को खाली पेट नियमित रूप से रोजाना 10-12 बार करने से हाइट बढ़ाने में निश्चित लाभ मिल सकता है।

Related posts

स्वस्थ जीवन के लिए योग के लाभ

admin

Leave a Comment