जीवन शैली

अच्छी सेहत – अच्छा जीवन

वर्तमान समय में स्वस्थ और निरोगी शरीर किसी भी मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी और उपलब्धि है। हमारी दिनचर्या, आहार-व्यवहार और कार्यशैली ही हमारी सेहत का निर्धारण करती है। अच्छी सेहत के लिए जीवनशैली और खानपान पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। दिनचर्या व खानपान में कुछ परिवर्तन करके व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ रह सकता है। विशेषकर दिल की सेहत के लिए यह बहुत जरूरी है। हृदय ही कई लोगों को जन्म देता है, जैसे- डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर आदि इसलिए दिनचर्या में वजन आहार और व्यायाम पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

वजन- आयु और शारीरिक लंबाई के अनुसार ही वजन सेहतमंद होने का संकेत है। वजन मेंटेन रखने के लिए वजन के अनुसार बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) व शरीर के लिए कितनी कैलोरी आवश्यक है, अवश्य जानकारी रखनी चाहिए। हर खाद्य पदार्थ के पीछे लगे कैलोरी टैग को जरूर देखना चाहिए।

व्यायाम- दैनिक दिनचर्या में शरीर की कैलोरी कम करने वाले व्यायाम, प्राणायाम व आसन अवश्य शामिल करें, जिससे हृदय को भी ताकत मिल सके। रोजाना कम से कम 1000 कदम पैदल चलने की आदत रखनी चाहिए।
सिटिंग जॉब का समय निश्चित करें। लगातार काफी समय तक बैठने के समय को घटाने से कई बीमारियों की आशंका कम कर सकते हैं। वर्कआउट में एब्स, कूल्हे, पीठ के ऊपरी और निचले भाग को मजबूत बनाएं।

आहार- खराब खानपान की आदतों से बिगड़ी सेहत को केवल कसरत से सुधार पाना मुश्किल है। कुछ निम्नलिखित सामान्य बातों को ध्यान में रखें-

• जितना हो सके दिन में अधिकतम पानी पीना चाहिए। दिन भर में तीन-चार चम्मच से ज्यादा चीनी ना लें। इससे शरीर में डोपामाइन हार्मोन अधिक निकलता है, जो इंसुलिन बढ़ाकर शरीर में वसा को जमाता है। कम शुगर या प्राकृतिक मीठी चीजें गुड़ आदि का सेवन करना चाहिए।

• गेहूं से बनी चीजें (साथ ही गेहूं के विकल्प जैसे सूजी, मैदा, नूडल्स आदि) कम खाने चाहिए। इनमें ग्लूटेन होता है जो ब्लड में शुगर की मात्रा और आंतरिक अंगों में वसा को बढ़ाता है। इनके बजाय कभी-कभी बाजरा, ज्वार, मक्का, चना रागी आदि खा सकते हैं। खाने से पहले सलाद और छाछ लेकर भी रोटी की मात्रा कम कर सकते हैं।

• डाइट में प्रोटीन ज्यादा लें। इसके लिए अंकुरित अनाज, राजमा, दाल, पनीर, टोफू, सूखे मेवे, बादाम, अखरोट, मूंगफली आदि खाना चाहिए। फलों के जूस के बजाय कच्चा खाना ही ज्यादा बेहतर रहता है।

Related posts

ज्यादा शराब पीना क्यों है सेहत के लिए खतरनाक, जानिए 5 बड़े कारण…

admin

कैसे करें, बच्चों का तेजी से मानसिक विकास

admin

लोग नींद में क्यों डोलते हैं – इसे कैसे रोकें?

admin

Leave a Comment